फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   annual election of Civil Bar Association

सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव

Thu, 08 Jan 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 08 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
annual election of Civil Bar Association
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के क्रम में नामांकन के अंतिम दिन
विज्ञापन
बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए राणा प्रताप सिंह ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री पद के लिए दो लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भी दो पर्चे भरे गए। इस तरह अध्यक्ष पद पर कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।


सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव अधिकारी चंद्रमौलि उपाध्याय की निगरानी में नामांकन कार्य हुआ। इस दौरान सदर कचहरी परिसर में वकीलों में भारी गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए राणा प्रताप सिंह अपने समर्थकों संग नामांकन करने पहुंचे।


वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए शफीक खां और शशिभूषण तिवारी ने पर्चा भरा। कोषाध्यक्ष के लिए नीरज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए अरुण मिश्र, अजीत कुमार सिंह व राजेंद्र पांडेय ने अपना नामांकन किया।



इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य (12) के लिए शशिशंकर सिंह, मुरलीधर सिंह, मनोज कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, हरिभूषण तिवारी, इंद्रजीत यादव, पवन कुमार दुबे, अजीत प्रताप सिंह, निर्मलेश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, राजेश ने नामांकन किया।


चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए दो तथा महामंत्री पद के लिए तीन लोगों ने परचा भरा है। आठ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नौ को नामवापसी की तिथि है। इस दौरान श्यामसुंदर दुबे, दशरथ प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह व मदन सिंह ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed