फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Announced to wage a struggle

संघर्ष छेड़ने का एलान

Mon, 26 Sep 2016 01:05 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 26 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Announced to wage a struggle
महापंचायत में बोलते दीनानाथ श्रीवास्तव।
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत सिकंदरपुर स्थित बगीचे में बैठी। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि  किसानों की हालत सरकारी तथा प्रशासनिक उपेक्षा के चलते खस्ता हैं। किसानों के संघर्षो की बहुत लड़ाई वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर्, गाजीपुर आदि  जनपदों में चल रही है। उन्होनंे कहा कि प्रशासन चकिया  के अन्तर्गत सभी बांधों, नहरों के रखरखाव विशेष रूप से ध्यान देे। उन्होने किसानो के शोषण न रुकने पर भारतीय किसान यूनियन, किसान विकास मंच माले, इण्यिन पीपूल्स फ्रन्ट के बैनर तले व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।  

ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर होने वाले आंदोलन में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष रामनगर डेयरी नवलकिशोर सिंह ने कहा कि किसानों का संगठन ही एक जाति हैं। इनके समाधान से पूरे समाज का भला होगा। तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल ने .शहाबगंज, चकिया, नौगढ़ ब्लाक के किसानों की मुलभूत समस्याओ पर चर्चा की।  ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्य ने किसानों के संगठन को गांव-गांव स्तर पर बनाने के लिए चर्चा करते हुए अपील की। महापंचायत विनोद ,मन्ना, विजय नारायण त्रिवेदी, हीरा यादव, विन्द पटेल, राजू भाई,  रामजी मौर्य, हरिद्वार तिवारी, बंशराज बिन्द, शिवराज यादव सहित तमाम लोगों ने सभा को सम्बोधित किया। अध्यक्षता फौजदार मास्टर व संचालन जमालुद्दीन ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed