फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry villagers staged a protest as the damaged road was not repaired

Chandauli News: क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Sep 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers staged a protest as the damaged road was not repaired
विज्ञापन

क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी गाजीपुर जाने वालों को होती है। एक किमी का मार्ग खराब होने के कारण लोगों को सात किलोमीटर का चक्कर काट कर गाजीपुर जाना पड़ता है। लगातार शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं किए जाने से नाराज होकर गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। महमदपुर जमालपुर गांव में आने के लिए हसनपुर से लोगों को तीन किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।

यहां आज भी गांव में आने के लिए ईंट का चकरोड से क्षतिग्रस्त मार्ग से होकर आना पड़ता है। इस मार्ग को बनाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रस्ताव दिया था। जनप्रतिनिधियों से गुहार भी लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हसनपुर प्राथमिक विद्यालय से मात्र एक किलोमीटर तक तीरगांवा बार्डर तक ही लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बनाया गया है। उसके आगे ईंट का क्षतिग्रस्त मार्ग का चकरोड है। इसी मार्ग से लोग तिरगावां होते हुए गाजीपुर जाते हैं लेकिन एक किमी तक चकरोड खराब होने के कारण लोगों को दूसरे रास्ते से सात किलोमीटर धूम कर जाना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में रामजस यादव, खरपत यादव, रमेश यादव, विक्रांत यादव, दुर्गेश यादव, अजीत यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed