फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry villagers demonstrated due to drainage problem

जलनिकासी की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated due to drainage problem
दुलहीपुर क्षेत्र के शकूर के भट्ठा गांव में जलनिकासी की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि गांव में शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों में पानी भर जा रहा है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विवशता में ग्रामीण खुद नाले की सफाई कर रहे हैं। प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर देश कोविड जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं शकूर का भट्ठा में नारकीय स्थिति बनी हुई है। जिले के कई गांवों में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। वहीं गांव में पानी निकासी की समस्या विकट रुप धारण कर चुकी है। बारिश के पानी से हालात ज्यादा बिगड़ चुके हैं। कई लोगों के घरों में पानी भर चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर गांव का निरीक्षण कराने, पानी निकासी के लिए सीवर बनवाने व तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, शोएब कादरी, विशुन प्रसाद सोनकर, नसीम अहमद, शकील अहमद, जमालुद्दीन अंसारी, मो. सलाम, शकील अंसारी, राजू, शमीम अंसारी, इकबाल अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed