{"_id":"f9d8147a38354b54536e8d6a28469610","slug":"angry-truck-drivers-put-jam-on-gt-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर क्षुब्ध ट्रक चालकों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर क्षुब्ध ट्रक चालकों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी कोल मंडी में शुक्रवार की सुबह सात बजे सीओ सदर का पारा सातवें आसमान पर उस समय पहुंच गया जब उनकी बोलेरो जाम में फंस गई।
इसके बाद उन्होंने आव देखा न ताव और एक ट्रक चालक की जमकर पिटाई करने के बाद मुगलसराय कोतवाली ले आए। इसकी जानकारी मिलते ही गुस्साए अन्य ट्रकों के चालक और व्यापारी जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
इस दौरान सुबह करीब सात से नौ बजे तक चंदासी मुगलसराय मार्ग पूरी तरह जाम रहा।चंदासी कोल मंडी में शुक्रवार की सुबह सात बजे डोबी (बिहार) निवासी चालक बबलू (23) अपने ट्रक जेएच 01 एए 0459 को बैक कर रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही सीेओ सदर की बोलेरो पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीओ सदर राजेश तिवारी अपनी गाड़ी से उतरे और चालक को ट्रक से उतारकर पीटना शुरू कर दिए
और उसे अपने वाहन में बैठा कर कोतवाली ले आए। यह घटना पूरे मंडी में जंगल की आग की तरह फैल गई तथा अन्य ट्रकों के चालकों और व्यापारियों ने ट्रकों को जीटी रोड पर आड़े तिरछे खड़ाकर
चंदासी मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया और ट्रक ड्राइवर को छोड़े जाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर यातायात प्रभारी आशीष कुमार एवं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को
समझाया, किंतु प्रदर्शन कर रहे लोग चालक को छोड़ जाने की अपनी मांग पर अडिग रहे। अंततोगत्वा कोतवाली प्रभारी ने एक सिपाही को कोतवाली भेजकर चालक को बुलवाया तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम समाप्त किया।