{"_id":"4eb9bbd4929dd4c74055a98d5db05bee","slug":"angry-farmers-do-not-receive-fair-of-urea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया नहीं मिलने पर िकसानों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया नहीं मिलने पर िकसानों का फूटा गुस्सा
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरठी बाजार में शनिवार को यूरिया न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। यूरिया न होने से किसान भड़क गये और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसानों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
आरोप लगाया कि किसानों का शोषण करने के लिए यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही है। महेंद्र प्रताप सिंह, जोगिन्दर पांडेय, विपिन पांडेय, दलसिंगार राय सहित अन्य किसानों का आरोप है कि बाजार से खाद गायब हो जाना खाद माफियाओं का एक साजिश है।
विज्ञापन
जिससे मजबूरी में किसान ऊंचे दामों में यूरिया को खरीदने को मजबूर होंगे। कहा कि जब-जब किसानों को खाद, बीज की जरूरत होती है। तब-तब यही काम किया जाता है।
विज्ञापन
शनिवार को एक दर्जन किसानों ने बरठी बाजार में आकर यूरिया खाद न मिलने पर गुस्सा का इजहार करते हुए प्रदर्शन किया और खाद की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर रामदुलार, जोगिन्दर यादव, त्रिलोकी सिंह, प्रमोद, धर्मेन्द्र, चन्द्रमा, दया, सुभाष आदि मौजूद रहे।
इलिया ः खाद विक्रेताओं ने किसानाें की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऊंचे दाम पर खाद बेचना शुरू कर दिया है। दूकानों पर दूकानदार 450 से 550 रुपये प्रति बोरी खाद बेच रहे हैं।
जबकि सरकारी समितियाें पर खरोझा, इलिया, सैदूपुर, शहाबगंज आदि जगहों पर खाद नहीं मिल रही। विकास मंच के अध्यक्ष जयराम सिंह, मंटू सिंह उर्फ प्रेमनारायण निवासी फकड़ा, दिलीप सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।