{"_id":"6929ffc9d916aa9c6c0a746b","slug":"angry-colleagues-staged-a-sit-in-on-the-accountant-chandauli-news-c-189-1-svns1010-139926-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक सप्ताह में संशोधित डीपीआर देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक सप्ताह में संशोधित डीपीआर देने का निर्देश
विज्ञापन
चंदौली में प्रस्तावित बस डिपो का मॉडल। स्रोत:-परिवहन निगम
चंदौली। जिले में आधुनिक बस स्टेशन एवं बस डिपो के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। यह डीपीआर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप बनाई जा रही है। शुक्रवार को चंदौली में प्रस्तावित बस डिपो स्थल का उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने निरीक्षण किया और एक सप्ताह में अंतिम डीपीआर भेजने को कहा।
उन्होंने कहा कि नई डीपीआर में आधुनिक बस स्टेशनों के लिए सरकार की प्राथमिकताओं स्वच्छता, यात्री सुविधाएं, इलेक्ट्रिक बस-फ्रेंडली व्यवस्था, सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता के मानकों को सर्वोपरि रखा गया है। परियोजना का उद्देश्य चंदौली में एक अत्याधुनिक, उच्च गुणवत्ता वाला, तकनीकी रूप से उन्नत बस स्टेशन विकसित करना है। एमडी ने डीपीआर के ड्राफ्ट लेआउट,सर्कुलेशन प्लान, भवन योजनाएं और परियोजना से जुड़े सभी पक्षों का जायजा लिया। उन्होंने ड्राफ्ट थ्री डी डिजाइन और साइट प्लान की समीक्षा की। एमडी ने प्रवेश निकास में सुधार, ग्रीन जोन के अधिकतम उपयोग और यात्री प्रतीक्षालय के डिजाइन में आवश्यक बदलावों के निर्देश दिए। उन्होंने संशोधित और अंतिम डीपीआर को एक सप्ताह के भीतर परिवहन निगम को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि जल्द से जल्द स्वीकृत कर निविदा प्रक्रिया शुरू की जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चंदौली में प्रस्तावित बस डिपो, एक नजर में
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-- कुल क्षेत्रफल: 4.17 एकड़
-- निर्मित क्षेत्रफल (अनुमानित): 3,438.38 वर्गमीटर
-- -दैनिक अनुमानित यात्री संख्या: 4,500 यात्री प्रतिदिन
-- -- -बस मूवमेंट क्षमता: 120 बसें प्रतिदिन
-- -- बस पार्किंग: 22
-- -- -यात्री भवन, आधुनिक वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कक्ष
-- -- -ग्रीन एरिया, ओपन स्पेस, वॉकवे एवं पैसेंजर सर्कुलेशन पाथ
-- -- समर्पित प्रवेश–निकास व्यवस्था और ऑटो और टैक्सी ड्रॉप-जोन