{"_id":"68a23a8daa6edf37650f127b","slug":"amrit-bharat-will-run-between-gaya-and-new-delhi-chandauli-news-c-189-1-svns1010-135184-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गया, नई दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गया, नई दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ से अब निजात मिल सकेगी। राजेंद्र नगर नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के बाद अब गया से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया नई दिल्ली अमृत भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके चलने से दिल्ली जाने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दो अमृत भारत एक्सप्रेस उपलब्ध होंगीं। अमृत भारत एक्सप्रेस में जनरल कोच अधिक होने के कारण बिना रिजर्वेशन चलने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी।
रेलवे एक तरफ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है। दूसरी तरफ आम यात्रियों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। 130 किमी की रफ्तार से दौड़ने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच नहीं है। इसमें सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को कम पैसे में आसानी से सीट उपलब्ध होती है। बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए रेलवे भी बिहार पर मेहरबान दिख रही है। यही कारण है कि एक माह के भीतर पटना के बाद गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत चलाने की तैयारी है।
इसके पहले 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापूधाम मोतिहारी चार अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें राजेंद्र नगर नई दिल्ली और भागलपुर-गोमतीनगर लखनऊ अमृत भारत पीडीडीयू जंक्शन से होकर चल रही है। इसके पूर्व सहरसा लोकमान्य तिलक मुंबई अमृत भारत भी पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाती है। इस तरह पीडीडीयू जंक्शन से वर्तमान में तीन अमृत भारत चल रही है। अब गया नई दिल्ली अमृत भारत के संचालन से पीडीडीयू जंक्शन से चार अमृत भारत गुजरेंगी। सूत्रों की माने तो 22 अगस्त को गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी गया नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वर्तमान में गया से नई दिल्ली के लिए यात्रियों की सबसे पसंदीदा ट्रेन महाबोधि एक्सप्रेस है। कम समय में दिल्ली पहुंचाने के कारण यह ट्रेन कभी खाली नहीं रहती है। जनरल कोच में चढ़ना तक मुश्किल होता है। वैसे तो गया के रास्ते नीलांचल, पुरुषोत्तम, पूर्वा एक्सप्रेस, नेताजी सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं लेकिन महाबोधि गया से खुलने के कारण इसमें चलने की चाहत अधिक रहती है। अब अमृत भारत चलने से इन ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
गया से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इसके चलने से यात्रियों को कम समय में दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी। अमृत भारत के चलने से वर्तमान में चल रही विभिन्न ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ कुछ कम होगी।
राजीव रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल