फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amar Singh's effigy burnt

अमर सिंह का फूंका पुतला

Mon, 24 Oct 2016 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 24 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh's effigy burnt
अमर सिंह का पुतला फूंकते छात्र।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के परिवार में हो रहे विवाद का असर जिले में भी पहुंच गया है। रविवार को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री कालेज के छात्र नेता अंकित यादव व उसके समर्थकों ने अमर सिंह को पारिवारिक कलह के लिए दोषी मानते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

   गौरतलब है कि पिता मुलायम सिंह, पुत्र अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच हो रहे विवाद की चर्चा जिले में पार्टी के लोगों के बीच चल रही है। शनिवार को मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव के करीबी उदयवीर सिंह को पार्टी से बाहर किया तो अखिलेश ने रविवार को मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अहम की लड़ाई यहीं नहीं रुकी अपितु विरोध स्वरूप शिवपाल ने बड़े  भाई रामगोपाल यादव को पार्टी से बाहर कर दिया। शीर्ष नेताओं में ठनी इस रार के बीच जिले के सपा कार्यकर्ता अपने अपने आकाओं रिझाने और खुद को उनका खास बताने के लिए किसी भी विरोध करने से गुरेज नहीं कर रहे। यहां तक पार्टी के नेताओं का पुतला तक भी फूंक दे रहे हैं। छात्र नेता व सपा कार्यकर्ता  अंकित यादव ने मुलायम सिंह के परिवार में पड़ी दरार के सपा नेत अमर सिंह को दोषी मानते हुए उनका पुतला फूंका। कहा कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के परिवार को अलग करने का कार्य किया है। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक व्यक्ति है उन्होंने पांच मंत्रियों समेत अपने चाचा शिवपाल यादव को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान विकास यादव, धरमसुत यादव, संदीप यादव, आरिफ, रोहित सेठ, संजय, मनीष, सद्दाम, रतन, रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed