{"_id":"6ad3da2cade192fcbf0f59d5","slug":"altercation-between-two-lawyers-over-a-property-mutation-dispute-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156426-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नामांतरण के विवाद में दो अधिवक्ताओं में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नामांतरण के विवाद में दो अधिवक्ताओं में मारपीट
विज्ञापन
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में शनिवार को जमीन के नामांतरण और कथित दलाली को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मामले में दो अधिवक्ताओं ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिवक्ता अभिषेक प्रताप के अनुसार, वह तहसील परिसर में अधिवक्ता आमोद पांडेय के चेंबर में बैठे थे। इसी दौरान जमीन के नामांतरण को लेकर अधिवक्ता आजाद अली सिद्दीकी से विवाद हो गया। आरोप है कि आजाद अली सिद्दीकी ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं, अधिवक्ता पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच विवाद और मारपीट के दौरान उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस पर आजाद अली सिद्दीकी ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से गाली दी। दोनों अधिवक्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।