फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   All the members became partners in the development of the district: Dinanath

जनपद के विकास में सभी सदस्य बने भागीदार: दीनानाथ

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
All the members became partners in the development of the district: Dinanath
चंदौली। जिला पंचायत की सामान्य बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार में हुई। इस दौरान 2021-22 के पुनरीक्षित बजट के रूप में 50.73 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुमानित बजट के तौर पर 57.65 करोड़ की धनराशि को स्वीकृत व अनुमोदित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने जनसमस्याओं को उठाया जिन्हें सुनकर अध्यक्ष समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों ने निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कहा कि जनपद के विकास में सभी को अपनी भागीदारी देनी होगी। सदस्यों के सुझावों को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ग्रामीण अंचलों का विकास हो और जनता लाभान्वित हो। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जिला पंचायत के प्रस्तावों को शासन स्तर से स्वीकृत कराने व बजट आवंटित कराने के लिए जो भी सहयोग होगा, किया जाएगा। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने कहा कि सदस्य मनरेगा संबंधित प्रस्तावों को जिला पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से उपलब्ध कराएं। जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास करना सभी की प्राथमिकता है। वहीं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने जनपद में एमआरआई का बंदोबस्त किए जाने की आवश्यकता जताई। कहा कि जनपद में एमआरआई की सुविधा नहीं होने से आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आज भी अधिकांश चिकित्सकीय सेवाओं के लिए जनपद के लोग बनारस के अस्पतालों व बीएचयू पर आश्रित हैं। उन्होंने लोगों के मकान के ऊपर से होकर गुजरे हाइटेंशन विद्युत तार को सिफ्ट करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ने नगर स्थित जीर्ण-शीर्ण हाल में पड़े आंबेडकर छात्रावास के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत के नए भवन के निर्माण की मांग भी रखी। इस मौके पर चकिया विधायक कैलाश खरवार आचार्य, अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह, किरन, इंद्रावती, राजेश यादव, इंदल बाबा, मृत्युंजय सिंह, साहब सिंह मौर्या, रवींद्र यादव रहे। संचालन प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed