{"_id":"9d2a930ee2862d7e645038c0d2c41627","slug":"all-society-is-secured-in-bsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज का हित बसपा में सुरक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज का हित बसपा में सुरक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
बसपा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को बरहनी विकास खंड के उदासीन श्री
विज्ञापन
चंद्र महाविद्यालय कसवड़ में सेक्टर नंबर दो से पार्टी समर्थित जिला
पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सूरज सिंह के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया
गया।
इसमें जोनल कोआर्डिनेटर सुरेंद्र राम और जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि सर्वसमाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। जनपद के विकास के लिए बसपा समर्थित सभी उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया।
सुरेंद्र राम ने कहा कि इस समय लोगों को पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। पार्टी ने सभी अच्छे प्रत्याशियों को समर्थन देकर चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी को जनता से भी व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा।
किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
भीतरघात करने वालों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। कहा कि सर्वसमाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। सपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में ही लोगों को यह महसूस हो गया है।
कहा कि पार्टी जिला पंचायत चुनाव को आगामी विधान सभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। इस अवसर पर गुल्लू गौतम, धकाड़ी, जनार्दन सिंह, अकेला राजभर, नितिन सिंह, नंदलाल आदि उपस्थित रहे।