फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Agneepath scheme will prove to be a boon for youth

युवाओं के लिए वरदान साबित होगी अग्निपथ योजना: केंद्रीय मंत्री

Sun, 19 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme will prove to be a boon for youth
चंदौली। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार महेंद्र पांडेय रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के स्वागत सम्मान समारोह में भाग लिया। यहां पर केंद्र मंत्री व राज्य सभा सांसद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट किया। वहीं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। जो लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें इस योजना की संपूर्ण जानकारी नहीं है। युवा किसी के बहकावे में न आएं। सरकार उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

दर्शना सिंह ने कहा कि अग्निपथ युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए भारत सरकार की ओर से लाई गई योजना है इसके माध्यम से युवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अग्निपथ के युवाओं को सेवानिवृत्त होने पर राज्य सरकार 25 प्रतिशत उनको कोटा के तहत भर्ती करेगी। कहा कि जनपद में विकास के लिए केंद्र प्रदेश सरकार कि जो भी योजना संचालित हैं। उनको आम जनता तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मीना चौबे, सर्वेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह, अनिल सिंह, संतोष कश्यप, प्रमोद चौबे, शमशेर बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरबंश उपाध्याय, जितेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, अनिल तिवारी, जैनेंद्र राम, दिलीप सोनकर, रविंद्र नाथ गोंड, सुनील श्रीवास्तव, डॉ. केएन पांडेय, शिवराज सिंह, संजय कुमार रहे। संचालन उमाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के पहली बार जिले में आगमन पर कन्हैया टॉकीज गुरुद्वारा के ठीक सामने सुधीर चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सुनील चौहान, अमित जायसवाल, पिंटू, मोनू, सरदार श्यामू चौहान, गोलू सिंह, विनोद यादव, पिंटू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed