{"_id":"fdb9b21e5a82375d40f50a0ee5ee6d99","slug":"agitation-on-dm-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड धानापुर के ग्राम पंचायत सिसौड़ा के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मांग किया कि जनचौपाल लगाकर जिला प्रशासन के लोग हमारी समस्याओं को सुनें और उसका निराकरण करें। अंत में जिलाधिकारी से मिलकर गांव में चौपाल लगाने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अनेकों समस्याएं लम्बे समय से हैं, लेकिन इस ओर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नही है। कई बार समस्याओं के समाधान के लिए विकास खण्ड से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक किसी अधिकारी और कर्मचारी हमारी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हुआ है।
कहा कि समस्याओं के चलते हम ग्रामीणों को सड़क, नाली, खड़ंजा सहित तमाम समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। हमारी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि हम ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस अवसर पर तेतरा, सुनीता, मंजू, कमला, घुरहू,रामलाल, किशोरी लाल सहित आदि उपस्थित रहे।