फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for repair the wells

कुएं की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 09 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
agitation for repair the wells
कस्बा के इमामबाड़ा मार्ग पर स्थित कुएं के जीणोद्धार की मांग को लेकर  कस्बावासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम पंचायत  और शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
कस्बा स्थित  इमामबाड़ा मार्ग के समीप मौजूद कुआं मरम्मत के अभाव में पिछले काफी दिनों  से बदहाल है। साफ-सफाई के अभाव में कुएं का पानी भी दूषित हो गया है।

 इससे  आसपास के लोगों को पानी के अभाव में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना  पड़ रहा है। कस्बावासियों ने कई बार ग्राम पंचायत, ब्लाककर्मियों और  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कुएं की मरम्मत व साफ-सफाई कराने की मांग की  लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

इससे नाराज कस्बावासियों का  धैर्य शुक्रवार को टूट गया और वे कुएं के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन  करने लगे। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि भले ही वर्तमान समय  में लोग पेयजल के लिए हैंडपंपों पर आश्रित हो गए हैं लेकिन आज भी कुओं का  महत्व कम नहीं हुआ है।

 किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए जगह-जगह कुएं  का होना बहुत जरूरी है।

कहा कि अगलगी तथा अन्य आपात स्थितियों में कुओं का  महत्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए प्रचीन कुओं को संरक्षित रखना हमारी  जिम्मेदारी है। कहा कि इमामबाड़ा मार्ग पर स्थित कुआं मरम्मत व साफ-सफाई के  अभाव में अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। कुएं की जगत क्षतिग्रस्त हो गई  है।

 कहा कि कस्बा निवासी गोविंद अग्रहरी ने खंड विकास अधिकारी से कई बार जर्जर  कुएं की मरम्मत कराने की मांग की लेकिन आज तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया  गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विनोद, भरत, विपिन, राजकुमार आदि शामिल  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed