फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After one month, electricity supply started even during the day

Chandauli News: एक माह बाद दिन में भी शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Wed, 30 Apr 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
After one month, electricity supply started even during the day
कंदवा। कटौती से परेशान अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को रविवार से दिन में भी बिजली मिलने लगी है। बीते 29 मार्च से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की जाने वाली कटौती अब बंद कर दी गई है और मंगलवार से दिन में भी बिजली आपूर्ति शुरू कर दिए जाने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के दौरान आग की घटनाओं से बचाव के लिए किसान संगठनों की मांग पर बीते 29 मार्च से अमड़ा विद्युत केंद्र से सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली काटी जा रही थी। दिन में हो रही कटौती से बिजली पर आधारित कारोबार करने वाले व्यावसायियों में नाराजगी थी। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना, ककरैत, धीना, जेवरियाबाद, ररुआ, विश्व बैंक और डेढ़गांवा फीडर से करीब 100 गांवों, 70 राजकीय नलकूपों, सैंकड़ों निजी नलकूपों, दर्जनों मोबाइल टावरों आदि को बिजली आपूर्ति की जाती है। कुछ किसान संगठनों की मांग पर अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सात फीडरों से बिजली कटौती की जा रही थी। गेहूं की फसल कटने और भूसा बनने के बाद किसान संगठनों ने लिखित सूचना देकर दिन में भी बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार से दोपहर में भी बिजली आपूर्ति की जाने लगी है। इस संबंध में अमड़ा उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह का कहना है कि किसान संगठनों की मांग पर दिन में कटौती की जा रही थी। किसान संगठनों की ओर से दिन में आपूर्ति शुरू करने की लिखित सूचना दिए जाने पर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed