पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से सुभाष पार्क में बनाये गये ओपन जिम का मंगलवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने सभासदों के साथ फीता काटकर उद्धाटन किया। इसके बाद वहां मौजूद एक मशीन पर चेयरमैन ने कसरत की। इसके बाद जिम को आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
नगर पालिका क्षेत्रों में छोटे पार्क होने के कारण कई बार लोग ठीक तरीके से कसरत नहीं पाते है। हल्क कसरत और शरीर को तंदरूस्त रखने के लिए लोग निजी जिमो में जाकर मोटी फीस भरते है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की ओर से लगभग आठ लाख रुपये की लागत तैयार ओपन जिम का मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार व सभासदों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने चेस्ट प्रेस मशीन के जरिये हल्की कसरत भी की। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि इस जिम सभी लोग के लिए निशुल्क है। कहा कि पार्क में बने ओपन जिम में लगी मशीनों के माध्यम से नगर के सभी महिलाओं और बुजुर्गो से लेकर पुरूष और बच्चे आकर कसरत कर सकते हैं। पार्क में कसरत के लिए चेस्ट प्रेस, लेग प्रेस, सिंगल एयर वॉकर, डबल एयर वॉकर जैसी मशीनें लगाई गई है। इस अवसर पर नामित सभासद विशाल तिवारी, विकास सिंह, सभासद पति सरवन यादव, राजू चौहान, अशोक सिद्धार्थ समेत अरुण मिश्रा, महेंद्र पटेल, कृष्णा मौजूद रहे।