फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates took out procession in Tehsil premises

कार्यों को ठप कर वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates took out procession in Tehsil premises
सकलडीहा।स्थानीय तहसील में तैनात तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। संयुक्त बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी न्यायालयों के कार्य ठप रखते हुए तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अधिवक्ता भवन से तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर सभा की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार के शोषण के खिलाफ आम जनता आवाज उठा रही है। तहसीलदार की मनमानी के खिलाफ अधिवक्ता भी लामबंद होकर कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। चेताया कि तहसीलदार का स्थानांतरण होने तक अधिवक्ताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिला प्रशासन कोई निर्णय नहीं लेगा तो अधिवक्ता आमरण अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश नारायण, कन्हैया सिंह यादव, नरसिंह, संतोष सिंह, अरूण कुमार, श्रीकांत राजभर, दशरथ यादव, पंकज सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अखिलेश तिवारी, अंकित तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed