{"_id":"6262b6fffd362d3f2714d0f2","slug":"advocates-protested-in-the-court-premises-chandauli-news-vns649619362","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के विरोध में मुखर हुए अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के विरोध में मुखर हुए अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया । उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा के विरोध में चकिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मुखर हो गए हैं । शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने चकिया उप जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया तथा नगर में जुलूस निकालकर अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की। वहीं चकिया के अधिवक्ताओं के आंदोलन के समर्थन में सकलडीहा, मुगलसराय तथा नौगढ़ बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।
उप जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली तथा वादकारियों एवं अधिवक्ताओं के विरुद्ध नकारात्मक रवैया से नाराज अधिवक्ता तीन दिनों से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किये हुए है। शुक्रवार को अधिवक्ता कचहरी परिसर में धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं के अनुसार धरने के दौरान पहुंचे उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं पर व्यंग किया। जिससे अधिवक्ता नाराज हो गए तथा जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए नगर का भ्रमण किया। वहीं अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी समस्त न्यायालयों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। धरना प्रदर्शन जुलूस में बार के अध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी, महामंत्री संतोष चौरसिया, रामविलास पाल, बिंदेश्वरी द्विवेदी, अशोक कुमार, हरीश चंद्र पाल, मारुति नंदन,अजीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, वशिष्ठ मौर्य, प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे।