{"_id":"631106214fb71e41d34ebb10","slug":"advocates-protest-for-action-against-lekhpal-chandauli-news-vns671939675","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लेखपाल द्वारा अधिवक्ता पर रिवाल्वर तानने व जान से मारने की धमकी से नाराज होकर बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। वही एसडीएम अविनाश कुमार का घेराव कर विरोध जताते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बुधवार को अधिवक्ता निजामुद्दीन किसी कार्य से पीडीडीयू नगर के लाट नंबर दो स्थित एक लेखपाल के निजी कार्यालय पर गए थे। जहां लेखपाल प्रियरंजन भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर अधिवक्ता निजामुद्दीन व लेखपाल प्रियरंजन के बीच बहस होने लगी। आरोप लगाया कि इसी बीच लेखपाल ने अधिवक्ता पर रिवाल्वर तान दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाए। साथ ही उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की अनुमति दी जाए। इस पर एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन अधिवक्ताओं दिया। इस दौरान अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री प्रमोद यादव, स्वामीनाथ पाठक, भोला पाल,अरविंद यादव, जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र सिंह, निजामुद्दीन, वसीम, निखिल आदि शामिल रहे।