फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocate protested half naked in the tehsil, administration trying to convince him

Chandauli: अधिवक्ता ने तहसील में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, प्रशासन मनाने के प्रयास में जुटा

Sat, 19 Oct 2024 04:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 04:49 PM IST
सार

चंदौली के पीडीडीयू नगर में अधिवक्ता के अर्धनग्न होकर प्रर्दशन करने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी अधिवक्ता को समझाने में जुट गए लेकिन अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि काली महाल क्षेत्र में मौजूद शराब की दुकान की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से इन्होने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन
Advocate protested half naked in the tehsil, administration trying to convince him
प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीडीडीयू नगर के क्षेत्रीय विधायक व जिला प्रशासन से नाराज अधिवक्ता ने मुगलसराय तहसील परिसर में अर्धनग्न होकर बैठ गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि मुगलसराय तहसील क्षेत्र में समस्याओं से जनता त्रस्त है।

विज्ञापन


अधिवक्ता सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कराने की मांग पर अड़े हैं। पेशे से अधिवक्ता अभिषेक कुमार गौतम उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि मुगलसराय तहसील क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। पीडीडीयू नगर के काली महाल में काली माता मंदिर के पास शराब की दुकान है। यहां पूरे दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन





उनका ऐसा आतंक है कि आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शराबियों के आतंक के चलते आसपास के 10 मकानों के लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह किराये पर रहते हैं।शराब की दुकान को बंद करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है, लेकिन दुकान का मालिक विधायक का करीबी है। इस वजह से उसकी शराब की दुकान बंद नहीं कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता और उनके साथ अन्य तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बैनर के नीचे भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मौके पर सीओ मुगलसराय आशुतोष के साथ ही पुलिस फोर्स मौजूद रही। अधिवक्ता को समझाकर मामला शांत कराने में जुटे रहे।

हालांकि अधिवक्ता का कहना रहा कि जब तक मुख्यमंत्री से बात नहीं कराई जाएगी, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी और तहसील परिसर छोड़कर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed