फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocate accuses Lekhpal of shooting a pistol

अधिवक्ता ने लेखपाल पर पिस्टल तानने का लगाया आरोप, तहरीर दी

Thu, 01 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Advocate accuses Lekhpal of shooting a pistol
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित एक निजी कार्यालय पर बुधवार की शाम लेेखपाल द्वारा अधिवक्ता पर पिस्टल तान दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मुगलसराय कोतवाली पहुंचे अधिवक्ताओं ने लेखपाल के विरुद्ध तहरीर दी । वहीं अधिवक्ताओं ने घटना की शिकायत पीडीडीयू नगर तहसील एसडीएम से करते हुए विभागीय कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

अलीनगर निवासी अधिवक्ता निजामुद्दीन हाशमी ने बताया अपने साथी अधिवक्ता सद्दाम के साथ बुधवार की शाम लगभग छह बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो स्थित लेखपालों द्वारा निजी तौर पर बनाये गये कार्यालय पर किसी कार्यवश गये थे। आरोप है कि नशे में धुत एक लेखपाल उनके साथी से बिना किसी बात के उलझ गया। इस दौरान जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो नशे में धुत लेखपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उनके साथी पर तान दी। इसके बाद अधिवक्ता अपने साथी के साथ वहां चले गये। पीड़ित अधिवक्ताओं ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दी। जिसके आठ से दस अधिवक्ता मुगलसराय कोतवाली पहुंच गये और आरोपी लेखपाल के विरूद्ध तहरीर दी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पीडीडीयू तहसील के एसडीएम अविनाश कुमार से भी शिकायत की। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिवक्ता स्वामीनाथ पाठक, दुर्गेश पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed