{"_id":"615b4dcd8ebc3e09d6726759","slug":"administration-gathering-preparations-for-the-arrival-of-cm-chandauli-news-vns6154488166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन की तैयारियों जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सैयदराजा में सभा स्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में छह अक्तूबर को राजकीय मेडिकल कालेज के शिलान्यास और कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ऐसे में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर लिया है। वहीं शिलान्यास और लोकार्पण को लेकर जिला प्रशासन परियोजनाओं की सूची तैयार कर रहा है। सैयदराजा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के शिलान्यास की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। डीएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार सीएम छह अक्टूबर को जनपद में आएंगे। हेलीपैैड बनाने के लिए जमीन के साथ ही जनसभा के स्थान को भी चिह्नित किया गया है। संभावना है कि पालीटेक्निक कॉलेज और नौबतपुर दोनों जगहों पर हेलीकाप्टी उतरेेगा। जिले में कई बड़ी परियोजनलाएं अभी भी अधर में लटकी है। लेकिन सीएम के आगमन के बाद जनपदवासियों को उम्मीद बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर वह कई नई परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। सैयदराजा : सोमवार की देर शाम आईजी एसके भगत और कमीश्नर दीपक अग्रवाल जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में बन रहे हेलिपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। वहां चल रही तैयारियों की जांच की। उनके साथ एसपी अमित कुमार और एएसपी दयाराम सरोज भी थे। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरना है। सोमवार को पूरे दिन सफाईकर्मी मैदान की सफाई में जुटे रहे। बारिश की वजह से मैदान में पानी लगा है। उसे मशीन से निकाला जा रहा था। वहीं हेलीपैड की जमीन को ईंटों से घेरने का काम भी हो रहा था। टेंट का सामान भी सोमवार की देर शाम जनसभा स्थल पर पहुंच गया। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। कई अन्य जनपदों से भी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसकी लगातार मानिटरिंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।