{"_id":"db364f2176442d4c7e4e99bcaea52cc1","slug":"administered-the-oath-of-office-bearers-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदाधिकारियों को दिलाई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारत वर्षीय खरगवंशीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित
विज्ञापन
पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सदर ब्लाक परिसर में आयोजित
किया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों को संघ के वरिष्ठ नेताओं ने पद एवं
गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि हम सभी को जातिगत और दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास करना चाहिए। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर वर्ग और जाति के लोगों के उत्थान के बारे में सोच के साथ योजनाओं का संचालन कर रहे है।
उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।
कहा कि आप को आपके समाज के लिए संगठित होकर काम करने की जरूरत है। कहा कि आपकी समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव संघर्ष करता रहूंगा।
इस दौरान प्रदेश संरक्षक शिवकुमार खरवार, प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेणी खरवार, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कमला प्रसाद शास्त्री, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद खरवार, प्रदेश उपाध्याय मधु नारायण, प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार खरवार, प्रदेश उपमहामंत्री विश्वनाथ खरवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीना बाबू, प्रदेश कानूनी सलाहकार चतुर्गन खरवार को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंती खरवार ने शपथ दिलाई।
अंत में राष्ट्रीय महासचिव आशा खरवार के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर सीपी नारायण, लाल बहादुर, प्रेमचंद, अशोक कुमार, लाल प्रकाश, नागेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संचालन त्रिवेणी प्रसाद ने किया।