{"_id":"6ad3dc7bccc1242bef027576","slug":"adm-visits-polling-station-to-assess-preparations-for-mlc-election-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156416-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एमएलसी चुनाव की तैयारियां परखने मतदान केंद्र पहुंचे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एमएलसी चुनाव की तैयारियां परखने मतदान केंद्र पहुंचे एडीएम
विज्ञापन
इलिया। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा ने शहाबगंज स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस बार शहाबगंज में मतदान के लिए पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। इससे पहले चुनाव के दौरान ब्लॉक परिसर में मतदान कराया जाता था। नए मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों ने तैयारियों की स्थिति देखी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार और ग्राम प्रधान रामजीत साहनी मौजूद रहे।