फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accountant for the interview

लेखपाल के लिए हुआ साक्षात्कार

Sat, 13 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 13 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Accountant for the interview
लेखपाल भर्ती  प्रक्रिया  के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में  लिखित
विज्ञापन
परीक्षा में  सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की  अध्यक्षता में गठित  तीन सदस्यीय  कमेटी  ने बारी-बारी से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

 पहले दिन  सौ  लोग इस प्रक्रिया में  शामिल  हुए। लेखपाल बनने की ललक बेरोजगार युवाओं में  साफ देखने को मिली।  
लेखपाल   के  लिए आयोजित  साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए सुबह  से ही अभ्यर्थियों का जमावड़ा  कलक्ट्रेट  परिसर  के आस-पास होने लगा। पहले दिन  सौ लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

 सुबह साढ़े आठ बजे  साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। साक्षात्कार कक्ष तक  पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को चार  काउंटर से होकर गुजरना पड़ रहा था।  एक बार में  पंद्रह से  बीस अभ्यर्थियों को  कलेक्ट्रेट परिसर में बुलाया जा रहा था।

  मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों का बुलावा पत्र चेक किया जा रहा था। उसके पश्चात  तीन अन्य काउंटरों पर  प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच की जा  रही  थी।

इसके बाद  बारी-बारी से  अभ्यर्थियों  को अंदर भेजा जा रहा था। जहां डीएम की देखरेख में लेखपाल नियमावली   के तहत  गठित  टीम  द्वारा अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे  जा रहे थे। किसी से विज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्न किए जा रहे थे तो किसी से ग्राम पंचायतों की जानकारी ली जा रही थी।


 जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम  ने  बताया कि जिले में लिखित परीक्षा में पास  965 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाना है। प्रतिदिन  सौ अभ्यर्थी  बुलाए जाएंगे। यह प्रक्रिया  25 फरवरी  तक  चलेगी।  बताया कि जिन अभ्यर्थियों को काल लेटर प्राप्त नहीं हुआ है  वे चंदौली के वेबसाइट पर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed