फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   accedant

मालवाहक विद्युत पोल से टकराया, आठ घायल

Sat, 31 Jul 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
accedant
चहनिया। बलुआ थाने के समीप तिराहे पर लगे बिजली के खंभे से शुक्रवार की भोर में एक मालवाहक टकरा गया। इस दौरान उसमें सवार बीस में आठ लोग घायल हो गये। सभी लोग पश्चिम वाहिनी गंगा घाट से दाह संस्कार कर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शेष उपचार के बाद घर लौट गये। शाहबगंज थाना क्षेत्र सिघरौली गांव से 20 लोग दाह संस्कार के लिए मालवाहक से बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आये हुए थे। दाह संस्कार पूरा कर शुक्रवार की भोर में सभी वापस लौट रहे थे। इस दौरान मालवाहन बिजली के पोल से टकरा गया। ऐसे में उसमें सवार त्रिलोकी (50), अजय चौहान (32), छेदी (50), सन्तोष (28), बेच (60), श्याम बिहारी (52), राम प्रसाद (55), सतीश (35) घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सको ने राम प्रसाद की हालत गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed