{"_id":"625b17d4d2c3a370ae1694d7","slug":"about-ten-bighas-of-crops-were-burnt-in-the-fire-chandauli-news-vns648564691","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग दस बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग दस बीघा फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर और बढ़वल खास गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने पर किसानों की साल भर की कमाई धूं धूं कर जल गई। आग लगने की सूचना पर किसानों में हड़कम्प मच गया। किसानों ने फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए खेत की ओर दौड़ पड़े। टेकापुर में सूचना के एक घंटे बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी नही पहुंचने पर किसान आग बबूला होकर विरोध जताया। किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग दस बीघा गेहं की फसल जलकर राख हो गई।
शनिवार को टेकापुर में आग लगने से राधेश्याम जायसवाल चतुर्भुजपुर निवासी की दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गयी। इसके अलावा कमले तिवारी की दो बीघा, जयप्रकाश तिवारी की दो बीघा, संजय तिवारी की दो बीघा और राधिका देवी वगैरह की तेरह विस्सा फसल जल गई । ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची । जिसपर ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके अलावा बढ़वलडीह खास गांव में एक किसान की गेहूं की कटी फसल की खूंटी में आग लग गयी। किसी तरह किसानों ने आग पर काबू पाया। इस मौके पर विरोध जताने वालों मे दीपू तिवारी, अरविंद, नीरज तिवारी, सुनील तिवारी, सुजीत, सरवन, संतोष, उमेश, लक्ष्मण, विंदेश्वरी आदि मौजूद रहे।