फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A youth from Ghazipur jumped into Karmanasha, search is on

Chandauli News: कर्मनाशा में कूदा गाजीपुर का युवक, हो रही तलाश

Thu, 04 Sep 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A youth from Ghazipur jumped into Karmanasha, search is on
। करौती गांव के पास बुधवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक कर्मनाशा नदी में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की लेकिन शाम पांच बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था। बीडीसी अजय पांडेय ने बताया कि गाजीपुर के जमानिया थाना क्षेत्र के बघरी गांव निवासी मनीष बिंद ( 20) करौती गांव के पास पिछले तीन दिनों से घूम रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
वह लोगों से रोटी मांगकर खा रहा था। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे युवक घूमते घूमते नदी के किनारे पहुंच गया। वहां भैंस चरा रहे लोगों ने उसे हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नदी में कूद गया। जब तक लोग कुछ कर पाते मनीष गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे नदी में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नदी में ज्यादा पानी के चलते सफलता नहीं मिली। बीडीसी चंदन पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई साहबलाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मनीष के पिता ब्रह्मदेव, मां सावित्री और छोटे भाई सतीश शोकाकुल हो गए। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed