फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A youth from Bhadohi drowned in the Ganges while attending a cremation; two others survived.

Chandauli News: दाह संस्कार में आया भदोही का एक युवक गंगा में डूबे, दो बचे

Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A youth from Bhadohi drowned in the Ganges while attending a cremation; two others survived.
चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर डूबे युवक की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। स्रोत- सोशल मी
क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए तीन युवक गंगा स्नान करते समय डूब गए। घाट पर तैनात दो चौकीदारों ने दो युवकों को बचा लिया, लेकिन एक युवक गहरे पानी में चला गया। भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पीपर गांव निवासी एक महिला के दाह संस्कार के लिए बृहस्पतिवार भोगांव गंगा घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद विकास कुमार (23) निवासी पिपरगांव ज्ञानपुर भदोही, ललित (28) निवासी लारीपुर भदोही और सागर सरोज (27) एक साथ गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान तीनों डूबने लगे। शोर मचाने पर घाट पर तैनात चील्ह थाने के दो चौकीदार कल्लू चौधरी तथा राजेंद्र, गंगा में कूद गए। दोनों ने साहस दिखाते हुए ललित और सागर सरोज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विकास कुमार गहरे पानी में चला गया। चील्ह थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से विकास की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed