फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man going home shot dead

टीवी पर आईपीएल देख घर जा रहे युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

Sat, 03 Oct 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man going home shot dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेसर गांव में शनिवार की रात एक युवक ने पुरानी रंजिश में जितेंद्र पासवान (18) को गोली मार दी। गोली युवक के बांये हाथ में लगी है। घटना के बाद आनन-फानन में परिवार वाले युवक को मंडलीय लोको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपयार्ड निवासी रेलकर्मी शंकर प्रसाद का पुत्र जितेंद्र पासवान (18) अपने मित्र धीरज सिंह के साथ घर पर आईपीएल मैच देख रहा था। धीरज ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद जितेंद उसे बुलेट से घर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच, सरेसर गांव के समीप बबलू यादव नामक युवक ने गाड़ी रोक ली और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपने पास रखी पिस्टल से जितेंद पर फायर कर दिया। गोली उसके बांये हाथ में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे आनन फानन में मण्डलीय लोको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक के चाचा शंभू ने बताया की उनका गांव में पुरानी रंजिश थी जिसमे छह माह पहले भी विवाद हुआ था। सीओ सदर ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना में शामिल युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed