{"_id":"6232351ba01af80dc36af0f8","slug":"a-smuggler-arrested-with-five-kg-of-ganja-chandauli-news-vns643639145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो गांजा संग एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलो गांजा संग एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ले जाए जा रहे पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर बिहार से गांजा दिल्ली ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता था। तस्कर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
होली के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी लगातार रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में स्टेशन पर गश्त की जा रही थी। इसी बीच दिन में 11 बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर एक युवक बैग लेकर संदिग्ध हाल में खड़ा दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो बैग में गांजा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन कुमार शाह निवासी खरमौलीपोस्ट फाजिलपुर थाना वीरपुर बेगुसराय बिहार बताया। तौल करने पर गांजा का वजन पांच किलो पचास ग्राम मिला। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने स्वीकार किया कि वह बिहार से गांजा ले जाकर दिल्ली में बेचता है। गिरफ्तारी टीम में जीआरपी के एसआई संतोष कुमार ओझा,आरपीएफ के एसआई अमरजीत दास, जीआरपी के कांस्टेबल राजबहादुर सरोज,कौशल कुमार यादव, आरपीएफ कांस्टेबल इंद्रजीत कुमार,प्रशांत पटेल रहे।