{"_id":"6acbeda769e06c04eb02c08d","slug":"a-small-bridge-will-be-built-at-tambagarh-for-rs-60-lakh-reducing-the-distance-by-4-km-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156048-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तंबागढ़ में 60 लाख से बनेगा लघु सेतु, घट जाएगी 4 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तंबागढ़ में 60 लाख से बनेगा लघु सेतु, घट जाएगी 4 किमी की दूरी
विज्ञापन
तांबागढ़ में लघु सेतु बनाने के लिए चयनित स्थान। संवाद
पीडीडीयू नगर। बरहनी ब्लॉक के गौवाचावर स्थित ट्यूबवेल मार्ग के सामने तंबागढ़ में ड्रेन पर 60 लाख रुपये से लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
अभी पुल नहीं होने से ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड ने निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। शासन से मंजूरी मिलने और बजट आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
तंबागढ़ में ड्रेन पर पुल नहीं होने से असना, गौवाचावर, सिसौरा, बकौड़ी, बहेरा, दरौली, बसंतपुर, अरंगी, कुआं और तेल्हरा समेत 20 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों को कंदवा या सिसौरा-बकौड़ी मार्ग पर बने पुल से होकर आना-जाना पड़ता है। इससे समय और दूरी दोनों बढ़ जाते हैं। स्कूली बच्चों को आने-जाने में अतिरिक्त समय लगता है।