{"_id":"6adbbfb67548dd29bf01392f","slug":"a-puja-special-train-will-run-between-mysuru-and-darbhanga-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156659-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मैसूर से दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मैसूर से दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली और डाला छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन मैसूर और दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल 27 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल 31 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन पांच-पांच फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के पीडीडीयू नगर स्टेशन पर भी ठहराव का समय निर्धारित किया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 06211 मैसूर- दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल 27 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार की रात 20:05 बजे खुलेगी। शुक्रवार की रात 01:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर होते हुए दिन में 11:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल 31 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार की सुबह 07:05 बजे खुलेगी और शाम 06:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सोमवार की शाम 19:10 बजे मैसूर पहुंचेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी और सामान्य श्रेणी के कोच के साथ स्लीपर तथा एसएलआर/दिव्यांग अनुकूल कोच भी शामिल होंगे।