फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A population of 35 thousand has been craving for water for a week.

Chandauli News: एक हफ्ते से पानी को तरस रही 35 हजार की आबादी

Tue, 03 Sep 2024 05:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
A population of 35 thousand has been craving for water for a week.
ताराजीवनपुर। पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के अलीनगर स्थित टंकी की मोटर और स्टार्टर खराब होने से एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे करीब 35 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। क्षेत्र के लोग कई बार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

अलीनगर में स्थित दो टंकियों से अलीनगर, मुगलचक, बिछड़ी और नई बस्ती वार्ड के अलावा आलमपुर, अमोघपुर और मवई गांव में 35 हजार आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। एक टंकी का स्टार्टर तो दूसरी टंकी की मोटर खराब होने के कारण एक पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे नगर के कई वार्डों और आसपास के कई गांवों के लोग पानी के लिए परेशान हैं। सभासद प्रतिनिधि शेख कयामुद्दीन ने बताया कि एक हफ्ते पहले मोटर और स्टार्टर खराब होने से दोनों टंकियों से पानी की आपूर्ति बाधित है। बताया कि अधिकारियों से इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं, अधिशासी अधिकारी अमित राजपूत ने बताया कि जल्द ही मोटर और स्टार्टर बदलवाकर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed