{"_id":"61aa0c6b07c8ed5a7b68953e","slug":"a-little-carelessness-can-snatch-life-chandauli-news-vns625784448","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी असावधानी, छीन सकती है जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंदवा क्षेत्र में धूंध के दौरान लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
पीडीडीयू नगर। ठंड के साथ अब कोहरे का कहर भी बढ़ गया है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है। कोहरे की वहज से आगे बहुत कम दिखाई देता है। ऐसे में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग जैसी असवाधानी किसी की जिंदगी तक छीन सकती है। वाहनों पर फॉग लैंप, बीम लाइट और रिफ्लेक्टर जरूर लगवा लेनी चाहिए। दिल्ली में बढ़े स्मॉग का कहर पूर्वांचल में काफी पहले से पहुंच चुका है। ठंड के बाद अब कोहरा भी छाने लगा है। सुबह छह बजे से पहले 10 मीटर आगे की सड़क दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं। आगे रास्ता नहीं दिख पाने से वे अंदाजन गाड़ी चलाते हैं। अगर गाड़ी की गति धीमी है तो ठीक पर तेज रफ्तार होगी तो दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कोहरे में हादसों से बचने के लिए वाहनों पर फॉग लैंप, बीम लाइट, रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी है। जांच में अधिकांश वाहनों पर यह उपकरण लगे नहीं मिल रहे हैं। कोहरा शुरू हो चुका है, इसलिए सावधानी बरतते हुए वाहन चलाना जरूरी है। इंडिकेटर जलाकर चलें। आगे वाले वाहन पर ध्यान रखे ताकि हादसे से बचा सके। गलत ओवरटेकिंग से बचना चाहिए क्योंकि रात में अधिकांश तौर पर सड़कें खाली होती हैं। कुछ हाइवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा हैं। खाली सड़क देखकर कोहरे के समय वाहन को दौड़ाना नहीं चाहिए। इन हालातों में जल्दबाजी या गलत तरीके बाएं से ओवरटेकिंग बिल्कुल न करें। रात के समय भी वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।