फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A dozen villages engulfed in darkness on Dhanteras no water and electricity supply till mid night

धनतेरस पर अंधेरे में डूबे एक दर्जन गांव: पानी और बिजली के लिए तरसते रहे लोग, देर रात तक नहीं हुआ समाधान

Sun, 23 Oct 2022 07:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Oct 2022 07:29 AM IST
सार

धनतेरस के महापर्व के बावजूद भी पड़ाव क्षेत्र के लोग बिजली और पानी के लिए बिलबिलाते रहे। शनिवार की दोपहर 12 बजे गायक बिजली रात 12 बजे तक नहीं आई थी।
 

विज्ञापन
A dozen villages engulfed in darkness on Dhanteras no water and electricity supply till mid night
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media

विस्तार

क्षेत्र के एक दर्जन गांव शनिवार को अंधेरे में डूबे रहे। धनतेरस के महापर्व के बावजूद भी लोग बिजली और पानी के लिए बिलबिलाते रहे। शनिवार की दोपहर 12 बजे गायक बिजली रात 12 बजे तक नहीं आई थी।
विज्ञापन

साहूपूरी विद्युत केंद्र के जेई मुकेश यादव ने बताया कि धनतेरस पर शनिवार की दोपहर 12 बजे पावर हाउस में आंतरिक समस्या होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसे ठीक करने का प्रयास चल ही रहा था कि  इसी बीच लोड बढ़ने से पैनल भी जल गया। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। यही ने बताया कि अन्य फीडरों में लोड बांटकर बिजली चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है वही जले पैनल को रविवार की दोपहर तक बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करा दिया जाएगा। वहीं बिजली कट जाने से क्षेत्र के डुमरी रतनपुर भोजपुर चौराहा सेमरा सुजाबाद जलीलपुर मढ़िया बहादुरपुर आदि गांव के लोग काफी परेशान थे। बिजली ना होने की वजह से सभी घरों में पानी समाप्त हो गया था वही इनवर्टर भी जवाब देने लगे थे। ऐसे में लाचार होकर लोग बार-बार बिजली विभाग को फोन कर रहे थे लेकिन समाधान कुछ नहीं दिख रहा था। लोगों ने बताया कि आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जिससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed