फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A dog attacked a student while he was studying in school.

Chandauli News: विद्यालय में पढ़ाई के दौरान कुत्ते ने छात्र पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A dog attacked a student while he was studying in school.
नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, कक्षा 4 के छात्र मेराज पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में छात्र का होंठ, तालु और जीभ बुरी तरह कट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

छात्र मेराज (10) सुबह विद्यालय पहुंचा था और प्रोजेक्टर के माध्यम से अन्य छात्रों के साथ पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता दौड़ते हुए आया और अचानक मेराज के चेहरे पर हमला कर दिया। अन्य छात्र भयभीत होकर इधर-उधर भाग गए, जबकि मेराज चीखते हुए कमरे से बाहर निकला। कुत्ते ने उसके होंठ को काटकर बाहर कर दिया, जिससे जीभ और तालु भी कट गया। घटना के बाद शिक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बजाय उसे घर पहुंचा दिया। परिजनों ने जब मेराज की हालत देखी, तो वे स्तब्ध रह गए और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि छात्र के होंठ दोनों ओर से कट चुके हैं और कुत्ते के दांतों से गहरे छेद हो गए हैं। यह मामला सर्जरी का है, इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed