फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A crowd of students to get Aadhaar cards made

आधार कार्ड बनवाने के लिए विद्यार्थियों की भीड़

Tue, 08 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
A crowd of students to get Aadhaar cards made
पीडीडीयू नगर। छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरने का समय नजदीक आने के बाद डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने वाले छात्र-छात्राओं की भीड लग रही है। सोमवार को भी नगर के मुख्य डाकघर में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। विद्यार्थी नया आधार कार्ड बनवाने, पहले से बने कार्ड में संशोधन कराने व आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

कोरोना काल में अनलॉक के बाद अब डिग्री कालेजों सहित हाईस्कूूलों व इंटर कालेजों को खोलने का आदेश दे दिया गया है। स्कूलों व कालेजों के खुलने के बाद छात्रवृत्ति की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। शासन की ओर से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के निर्धारित होने के बाद फार्म भरने के लिए की जाने वाली औपचारिकताएं पूरी करने में छात्र जुट गए हैं। इसके लिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। जिनके आधार कार्ड नहीं बनें वे कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। इस संबंध में डाकघर में नियुक्त मार्केटिंग एक्जक्यूटिव दिनेश तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन नंबर लगवाने के बाद छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों का नया आधार कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके अलावा संशोधन के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed