{"_id":"5eea51c58ebc3e431a3b1e65","slug":"a-consignment-of-liquor-being-smuggled-from-a-gypsy-was-found-chandauli-news-vns53072433","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्सी से तस्करी कर ले जा रहे शराब की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्सी से तस्करी कर ले जा रहे शराब की खेप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के गोधना चौराहे के पास से जिप्सी से तस्करी कर बिहार ले जा रही शराब की खेप बरामद की। इस दौरान जिप्सी बरामद कर दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए गए हैं। बरामद शराब की मूल्य की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसओजी प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह और अलीनगर पुलिस संयुक्त रूप से मंगलवार की रात गोधना चौराह पर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान चंदौली की ओर जा रही एक जिप्सी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन जिप्सी रुकने के बजाए चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस वाहन का पीछा कर जिप्सी को रुकवाया। पुलिस ने जिप्सी की तलाशी ली तो उसमें 750 एमएल की 83 बोतल और 375 एमएल की 390 बोतल शराब बरामद हुई। जीप पर सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: हरियाणा राज्य के सोनीपत जिला अंतर्गत गोहना निवासी अमन जाट और जसराणा निवासी सुकरम पाल उर्फ अमित जाट शराब के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस आरोपित हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के गोहना थानांतर्गत गुहणा निवासी अमन जाट और जसराणा निवासी सुकरम पाल उर्फ अमित जाट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुट गई।