फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A challan of eight lakh 64 thousand from 182 trucks

182 ट्रकों से आठ लाख 64 हजार का चालान, फिर भी नहीं रहे मान

Sun, 30 May 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
A challan of eight lakh 64 thousand from 182 trucks
पीडीडीयू नगर। चंदासी के पास मुख्य सड़क पर खड़ी 182 ट्रकों से यातायात विभाग मई महीने में आठ लाख 64 हजार का चालान काट चुका है। इसके बावजूद भी ट्रक चालक सड़क से ट्रक हटाने को तैयार नहीं हैं। महीनों से चंदासी में मुख्य सड़क पर सैकड़ों ट्रकें खड़ी हैं। जिससे रोजाना भीषण जाम के साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। यातायात विभाग रोजाना चालान काटते-काटते परेशान हो गया है पर ट्रक चालक सड़क से ट्रक नहीं हटा रहे।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल की सबसे बड़ी कोल मंडी चंदासी में कोरोना काल के बाद से मुख्य सड़क पर कोयला लदी सैकड़ों ट्रकें खड़ी हैं। जिसकी वजह से रोजाना जाम लगता है। शिकायत के बाद से यातायात विभाग मई महीने में सड़क पर खड़ी 182 ट्रकों का आठ लाख 64 हजार का चालान काट चुका है। इसके बावजूद ट्रकें नहीं हट रही हैं। चंदासी में पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है। पुलिस चौकी प्रभारी लगातार गश्त भी करते रहते है। यहां तक कि सड़क पर यातायात को सही रखने के लिए यातायात पुलिस भी चक्रमण करती रहती है। इधर रोजाना 50 से ज्यादा ट्रकों का चालान कर रही है। बावजूद इसके ट्रक चालकों में पुलिस का जरा भी भय नहीं रह गया है।
विज्ञापन

रोजाना 50 से अधिक ट्रकों का हजारों रुपये का चालान किया जा रहा है। उसके बावजूद ट्रक चालक ट्रक नहीं हटा रहे। इन ट्रकों पर सीज की भी कार्रवाई नहीं की जा सकती। क्योंकि प्रशासन के पास इन ट्रकों को रखने की जमीन नहीं है। मई महीने में अब तक चंदासी में 182 ट्रकों से आठ लाख 64 हजार का चालान काटा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, यातायात प्रभारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed