{"_id":"68a8cff4d3f51aa87e0e7cc2","slug":"a-250-kva-transformer-will-be-installed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-135405-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लगाया जाएगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लगाया जाएगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क के सामने ट्रांसफार्मर रखने के लिए बनाया गया प्लेटफार्म। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले में ट्रांसफाॅर्मरों पर विद्युत भार कम करने के लिए नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा रहे हैं। इसके तहत नगर में चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या एक के सुभाष पार्क के सामने फोरलेन की उत्तरी पटरी पर नया प्लेटफाॅर्म बनाकर तैयार किया गया है।
जिसपर 10 दिन के अंदर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर लगाया जाएगा। इससे लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व बिजली संबंधी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए जगह-जगह अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाकर पुराने ट्रांसफार्मर से लोड़ कम किया जा रहा है। इसी निर्देश के तहत चंदासी उपकेंद्र से जुड़े सभी सात फीडरों में भी नए 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा रहे हैं।
निगम के अधिकारियों की मानी जाए तो अब तक लगभग 27 ऐसे ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा चुके हैं। वहीं कुछ अन्य को लगाने के लिए प्लेटफाॅर्म बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या एक में सुभाष पार्क के सामने फोरलेन की उत्तरी पटरी पर 450 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है।
इस ट्रांसफाॅर्मर से लेन के किनारे सहित रविनगर व कैलाशपुरी मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में घरों व प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशन की संख्या काफी बढ़ी है। इससे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति के दौरान बार-बार ट्रिपिंग की समस्या होती है।
समस्या के समाधान के लिए उक्त ट्रांसफाॅर्मर के पास नया 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए प्लेटफाॅर्म तैयार कर लिया गया है। इस नए ट्रांसफाॅर्मर से रविनगर व कैलाशपुरी के करीब 100 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
वहीं पुराने ट्रांसफाॅर्मर से फोरलेन के किनारे के दुकानों व घरों में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए प्लेटफाॅर्म बनवा दिया गया है। 10 दिनों के अंदर ट्रांसफाॅर्मर लगाकर लोड बांट दिया जाएगा।