{"_id":"72461","slug":"Chandauli-72461-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूूब कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूूब कर युवक की मौत
Chandauli
Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहा बड़ऊर निवासी 22 वर्षीय युवक मंगलवार को उक्त दोनों गांवों के बीच स्थित गड़ई नदी को पार करने के प्रयास में डूब गया। सदर कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय लोगों ने वाराणसी से बुलाए गए गोताखोरों की मदद से शव की काफी देर तक तलाश की। खबर लिखे जाने तक युवक का शव नहीं मिल पाया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़उर गांव निवासी रामनारायण का पुत्र वीरेंद्र कुमार (22) अपने दोस्तों संग खुरुहुजा गांव से तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहा था।
वह और उसके साथ तैर कर नदी पार कर रहे थे। वीरेंद्र तैराकी में निपुण नहीं था और थोड़ा-बहुत ही तैरना जानता था। नदी की बीच धारा में पहुंचने के बाद वीरेंद्र थक गया तो उसने दोस्तों से मदद मांगी। साथियों ने उसे गमछा पकड़ाया और खींचने लगे, लेकिन हाथ छूट जाने के कारण वीरेंद्र नदी में डूबने लगा। अन्य युवकों ने शोर मचाना शुरू किया और अपनी तरफ से वीरेंद्र को बचाने का काफी प्रयास भी किया। इस बात की खबर लगते ही युवक के घर वाले और ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए। पुलिस ने वाराणसी से गोताखोरों को भी बुलाया। खबर लिखे जाने तक गोताखोर और पुलिस के जवान शव की तलाश में लगे हुए थे।