{"_id":"68374","slug":"Chandauli-68374-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से स्कूल में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से स्कूल में अफरातफरी
Chandauli
Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के कोरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस में रिसाव होने से आग लग गई। देखते देखते आग की लपटों से रसोइयां सहित खिड़की दरवाजे उसके जद में आ गए। इससे बच्चों और अध्यापकों में अफरातफरी मच गई। स्कूल में रखे अगिभनशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान एल्युमीनियम का भगौना पिघल गया तथा खिड़की दरवाजे आग लपटों से खाक हो गए।
प्राथमिक विद्यालय कोरी में बुधवार को बच्चों को मिलने वाले भोजन को बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया गया तभी तेज लपटों के साथ आग लग गई। इसे देखकर वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बच्चे स्कूल से बाहर जाने लगे, लेकिन अध्यापकों के सूझ बूझ से स्कूल पर रखे अगिभनशमन से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग की चपेट में आने से एल्युमीनियम का भगौना पिघल गया तथा खिड़की व दरवाजा भी जलने लगा। आग की सूचना लगते ही खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।