{"_id":"58-146701","slug":"Chandauli-146701-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन अदालत में 36 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन अदालत में 36 मामलों का निपटारा
Chandauli
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। रिटायर हो चुके रेलकर्मियों के पेंशन संबंधित विवादों के निपटारे के लिए सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट स्थित सामुदायिक भवन में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 36 मामलों का निपटारा हुआ। वहीं 13 लाख 58 हजार पांच सौ अस्सी रुपए का चेक व आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। 28वीं पेंशन अदालत 2014 में मंडल के 54 केस प्राप्त हुए। जांच पड़ताल के बाद 36 मामले पेंशन अदालत से संबंधित पाए गए। इन वादों में आवश्यक जांच व प्रक्रिया पूरी कर उन्हें निपटाया गया। इसमें 13,58,580 रुपये का भुगतान किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी, सीनियर डीपीओ एससी श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन व सेवानिवृत्त एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्याम बाबू ने किया।
विज्ञापन