{"_id":"58-140276","slug":"Chandauli-140276-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे व्यापारियों की समस्याओं दूर करेगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे व्यापारियों की समस्याओं दूर करेगा व्यापार मंडल
Chandauli
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र के जगदीशसराय से चलो गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्य गांव स्थित छोटे दुकानदारों से मिले और संगठन की नीतियों को बताते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का यह उद्देश्य है कि गांव के व्यापारियों को भी साथ जोड़ा जाए। किसी भी प्रकार की व्यापारियों की समस्या का निस्तारण किया जा सके। कहा कि आए दिन जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी पंजीयन, बाट माप ने नाम पर परेशान करते हैं। ग्रामीण स्तर के व्यापारी भाई अपनी समस्या को उठा नहीं पाते और चुपचाप शोषण का शिकार हो जाते हैं। व्यापारियों की इन्ही समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इजहार अंसारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के व्यापारी संगठन से जुड़कर किसी भी शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। व्यापार मंडल व्यापारियोेें के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर अनंत लाल अग्रहरि, अमित केशरी, दुर्गा प्रसाद, किसान, दिलीप आदि उपस्थित रहे।