{"_id":"58-137119","slug":"Chandauli-137119-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन को लेकर भीख मांग किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन को लेकर भीख मांग किया विरोध प्रदर्शन
Chandauli
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। विकास खंड कार्यालय के एडीओ पंचायत कार्यालय के समीप शुक्रवार की दोपहर बारह बजे सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना के बाद बकाया छह महीने के वेतन को लेकर विरोध स्वरूप कटोरा लेकर भीख मांगा। वहीं वेतन दिलाने के लिए ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्रक सौंपा गया।
विकास खंड क्षेत्र के सफाई कर्मियों का छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके परिवार का खर्च कर्र्ज के सहारे चल रहा है। वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों द्वारा विकास खंड कार्यालय के एडीओ पंचायत के कार्यालय के समीप धरना दिया गया। इसके बाद सभी सफाईकर्मियों ने विरोध स्वरुप कटोरा लेकर भीख मांगना शुरु कर दिया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव को वेतन भुगतान के सहयोग के लिए पत्रक सौंपा। इस दौरान सत्यनारायण, काशीनाथ, मुन्ना, संजय, आशा देवी, वासुदेव, गुलाब राम, तुफानी, राजेंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे।