{"_id":"58-130282","slug":"Chandauli-130282-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी संग हजारों का माल किया पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी संग हजारों का माल किया पार
Chandauli
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां। कस्बा के बलुआ रोड स्थित जाब्स कंप्यूटर संस्थान का ताला तोड़कर रविवार की देर रात घुसे चोरों ने पांच सौ नकदी के अलावा हजारों रुपये मूल्य के कंप्यूटर सेट, लैपटाप, तीन एटीएम कार्ड और छोटी बैटरी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित संस्था संचालक विजय मौर्य ने सोमवार की सुबह चोरी की घटना के संबंध में थाने पर तहरीर दे दी है।
क्षेत्र के रमौली गांव निवासी विजय मौर्य का स्थानीय कस्बा के बलुआ रोड पर पुलिस पिकेट से करीब पचास मीटर दूरी पर कंप्यूटर संस्थान है। रविवार की देर रात चोर कंप्यूटर संस्थान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कैश बाक्स में रखे पाँच सौ रुपये के अलावा सारा सामान समेट कर निकल गए। संस्थान से करीब पचास मीटर की दूरी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चोरी की घटना की भनक तक नहीं लग पाई। सोमवार की सुबह करीब दस बजे विजय संस्थान पर आया तो ताला टूटा मिला। देखते ही देखते आसपास के अन्य दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग चोरी की इस घटना के लिए पुलिस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रहे थे।