{"_id":"58-130280","slug":"Chandauli-130280-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे 16 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे 16 पकड़े गए
Chandauli
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। कमीशन वेंडरों द्वारा रविवार को डीआरएम बिल्डिंग व रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर पोस्टर चस्पा कर दी गई चेतावनी पर आखिरकार रेल प्रशासन हरकत में आया और सोमवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के निर्देश पर एसीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर सभी प्ल्ेाटफार्मों का औचक निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे 16 वेंडरों को रंगे हाथ पकड़ा। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध वेंडरों में खलबली मच गई। वहीं पकड़े गये सभी अवैध वेडरों को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
विदित हो कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में दिन प्रतिदिन बढ़ रही अवैध वेंडरिंग से परेशान कमीशन वेंडरों द्वारा डीआरएम बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार व रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर रविवार की रात्रि पोस्टर चस्पा कर रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी दी गई थी। जिसके मद्देनजर सोमवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आशीष कुमार झा के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबन्धक एस चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर सभी प्लेटफार्मों पर औचक जांच की गई। इस दौरान अनाधिकृत रूप से वेंडरिंग करते 16 लोगों को पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से इसमें संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी पर अर्थ दंड लगाया। दंड भरने के बाद सभी छूट गये। इस बाबत सीनियर डीसीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग पर लगान लगाने के लिए वाणिज्य विभाग द्वारा आये दिन अभियान चलाया जाता है जिसमें कई बार पकडे़ गये वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। वैसे अवैध वेंडरिंग सीधे तौर पर कानून व्यवस्था का मामला है। इसे रोकने के लिये पुलिस के सहयोग की आवश्यकता है।
मजिस्ट्रेट चेकिंग में 25 पकड़े गए, दो को जेल
प्लेटफार्मों और ट्रेनों में चलाया गया अभियान
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा सोमवार को बेटिकट व अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाकर धड़ पकड़ की गई। इस दौरान प्लेटफार्मों व ट्रेनों में बेटिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। वहीं अवैध तरीके से सामान बेच रहे अवैध वेंडरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पकड़े गये कुल 25 लोगों पर अर्थ दंड लगाया गया। जिसमें 23 आरोपी दंड भरकर छूट गये। वही अर्थ दंड न भर पाने के कारण दो को जेल भेजा गया। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर बेटिकट यात्रा कर रहे यात्रियों व प्लेटफार्मों समेत ट्रेनों में अवैध तरीके से खाना बेच रहे वेंडरों के खिलाफ रेलवे मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र राव के नेतृत्व में सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में बेटिकट सफर कर रहे 12 यात्रियों व प्लेटफार्मों सहित विभिन्न ट्रेनों के कोचों में अवैध तरीके से खाने पीने का सामान बेच रहे 13 अवैध वेंडरों को पकड़ लिया। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को अर्थ दंड की सजा सुनाई गयी। इस दौरान 10 यात्री व सभी वेंडर जुर्माना भर कर छूट गये वहीं बिना टिकट यात्रा कर रहे दो यात्रियों द्वारा अर्थ दंड न भरे जाने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान पकड़े गये सभी आरोपियों से कुल 23 हजार 540 रुपए जुर्माना वसूला गया।