{"_id":"5a833388ca7e98f5ef0d8f8b07c10a2f","slug":"95-per-cent-copies-examine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की 95 फीसदी कापियां जंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर की 95 फीसदी कापियां जंचीं
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 19 Apr 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन
विज्ञापन
का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। परीक्षक अब तक 95 फीसदी कापियों की
जांच कर चुके हैं।
कुल 236012 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इससे कार्य निर्धारित तिथि के अंदर पूर्ण होने की संभावना है।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन शुरुआती दौर में माध्यमिक शिक्षकों के आंदोलन के कारण काफी प्रभावित हुआ।
उस समय यह लगा कि मूल्यांकन का कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाएगा, लेकिन शासन से वार्ता के बाद मूल्यांकन कार्य में लौटे शिक्षकों ने तेजी दिखाई।
उपनियंत्रक डा. रामचन्द्र शुक्ल ने बताया कि 95 फीसदी कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। शेष पांच फीसदी कापियां निर्धारित तिथि के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। अंग्रेजी और रसायन विज्ञान की लगभग चार हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य बाकी है, जो रविवार को पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं जनपद में बने दूसरे मूल्यांकन केन्द्र नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय में भी मूल्यांकन का कार्य जारी है। लगभग डेढ़ लाख कापियों में से एक लाख का मूल्यांकन कर लिया गया है। तीन दिनों के अंदर यहां भी मूल्यांकन कार्य हो जाएगा।
वहीं मुगलसराय स्थित मूल्यांकन केंद्र पर अब तक डेढ़ लाख के सापेक्ष एक लाख कापियां जांची जा चुकी है। तीन दिनों के अंदर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। रविवार से सुबह सात बजे से परीक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे।